समाचार और अपडेट

चंडी माता मंदिर के नवीनतम समाचार, आगामी कार्यक्रम और महत्वपूर्ण घोषणाओं से अपडेट रहें। मंदिर की गतिविधियों और आध्यात्मिक उत्सवों की जानकारी यहां प्राप्त करें।

श्री चंडी माता मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र महोत्सव - 04 अक्टूबर, 2026
सभी घोषणाएँ उत्सव आगामी कार्यक्रम

नवीनतम अपडेट

श्री चंडी माता मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र महोत्सव
आगामी कार्यक्रम
04 अक्टूबर, 2026

श्री चंडी माता मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र महोत्सव

घुंचापाली–बागबाहरा स्थित प्रसिद्ध उड़ीसा शक्ति पीठ श्री चंडी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र पर्व 2026 का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन मां चंडी माता के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मंदिर में ज्योति प्रज्वलित कर सकते हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा मनोकामना ज्योति की व्यवस्था ₹801/- में की गई है, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग का उपयोग किया जा सकता है। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे एवं संध्या 7:30 बजे माता जी की आरती होगी। 19 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्र महोत्सव में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। https://chandimata.in/booking

इंग्लैंड में डॉ नवीन को रास्ता दिखा रही घुचापाली वाली मां चंडी की ज्योति
घोषणाएँ
25 सितंबर, 2025

इंग्लैंड में डॉ नवीन को रास्ता दिखा रही घुचापाली वाली मां चंडी की ज्योति

तकनीक ने चाहे जितनी दूरियां घटाई हों, लेकिन आस्था की डोर हमेशा ही मनुष्य को उसके मूल से जोड़े रखती है : खन्ना

माँ चंडी के धाम में भक्तों ने जलाए मनोकामना के 8021 ज्योत, घुचापाली की पहाड़ी में भरा नवरात्र मेला
उत्सव
23 सितंबर, 2025

माँ चंडी के धाम में भक्तों ने जलाए मनोकामना के 8021 ज्योत, घुचापाली की पहाड़ी में भरा नवरात्र मेला

बागबाहरा के घुंचापाली मां चंडी मंदिर में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। 8021 मनोकामना दीपों ने वातावरण को आलोकित किया। मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा, प्रसाद, पेयजल और ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव को और भव्य बना दिया।

शृंगारित हुई मां चंडी के सामने नवदुर्गा और काली की महिमा का मंचन
उत्सव
02 अप्रैल, 2025

शृंगारित हुई मां चंडी के सामने नवदुर्गा और काली की महिमा का मंचन

बुधवार को हर भक्त के हाथ में माता का शृंगार सामान देखा गया। मान्यता है कि माता को पंचमी के दिन शृंगार की सामग्री अर्पित करने ससे वह महिलाओं को सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद देती हैं।

शक्ति, प्रकृति और आस्था की संगम पहाड़ी में उमड़ी मां चंडी के भक्तों की भीड़
उत्सव
01 अप्रैल, 2025

शक्ति, प्रकृति और आस्था की संगम पहाड़ी में उमड़ी मां चंडी के भक्तों की भीड़

नवरात्र पंचमी पर होगा मां का विशेष शृंगार, भजन-कीर्तन और मां के जयकारे से गूंज रहा चंडी धाम।

श्री चंडी माता मंदिर की वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन दर्शन और आरती संभव
उत्सव
26 मार्च, 2025

श्री चंडी माता मंदिर की वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन दर्शन और आरती संभव

वेबसाइड लांन्च : बागबाहरा के श्री चंडी माता मंदिर में ज्योति प्रज्ज्वलन बुकिंग समेत डिजीटल सुविधाएं शुरू।