श्री चंडी माता मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र महोत्सव
आगामी कार्यक्रम

श्री चंडी माता मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र महोत्सव

04 अक्टूबर, 2026 12:00 AM 4 बार देखा गया 0 टिप्पणियां
श्री चंडी माता मंदिर घुंचापाली–बागबाहरा में शारदीय नवरात्र महोत्सव 2026 का आयोजन
घुंचापाली–बागबाहरा स्थित प्रसिद्ध उड़ीसा शक्ति पीठ श्री चंडी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक शारदीय नवरात्र महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं आरती का आयोजन होगा।
नवरात्रि कार्यक्रम
11 अक्टूबर 2026 – रविवार
प्रथम माता श्री शैलपुत्री पूजन एवं मनोकामना ज्योति प्रज्वलन
12 अक्टूबर 2026 – सोमवार
द्वितीय माता श्री ब्रह्मचारिणी पूजन
13 अक्टूबर 2026 – मंगलवार
तृतीय माता श्री चंद्रघंटा पूजन
14 अक्टूबर 2026 – बुधवार
चतुर्थी माता श्री कूष्मांडा पूजन
15 अक्टूबर 2026 – गुरुवार
पंचमी माता श्री स्कंद माता पूजन
16 अक्टूबर 2026 – शुक्रवार
षष्ठी माता श्री कात्यायनी पूजन
17 अक्टूबर 2026 – शनिवार
सप्तमी माता श्री कालरात्रि पूजन
18 अक्टूबर 2026 – रविवार
अष्टमी माता श्री महागौरी पूजन
19 अक्टूबर 2026 – सोमवार
नवमी माता श्री सिद्धिदात्री पूजन, हवन एवं महाप्रसादी
मनोकामना ज्योति की विशेष व्यवस्था
श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति एवं माता चंडी के आशीर्वाद के लिए ₹801/- में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करवा सकते हैं। मंदिर समिति द्वारा ऑनलाइन मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए मंदिर द्वारा जारी QR Code को स्कैन कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
प्रतिदिन आरती का समय
नवरात्र पर्व के दौरान माता जी की आरती प्रतिदिन:
- प्रातः 7:30 बजे
- संध्या 7:30 बजे
आयोजित की जाएगी।
मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शारदीय नवरात्र महोत्सव में शामिल होने, मां चंडी माता की पूजा-अर्चना करने तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

दानवीर शर्मा

मध्य भारत में दशकों से प्रकाशित दैनिक अखबार नवभारत में दीर्घकाल से जुड़े हुए हैं। आप बागबाहरा क्षेत्र की खबरों पर सतत नजर बनाए हुए रहते हैं और श्री चंडी माता मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य हैं।

टिप्पणियां 0

अपनी टिप्पणी दें

सभी टिप्पणियां अनुमोदन के बाद ही प्रकाशित की जाएंगी।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

इस समाचार पर पहली टिप्पणी करने वाले आप बनें!