चंडी माता मंदिर के नवीनतम समाचार, आगामी कार्यक्रम और महत्वपूर्ण घोषणाओं से अपडेट रहें। मंदिर की गतिविधियों और आध्यात्मिक उत्सवों की जानकारी यहां प्राप्त करें।
घुंचापाली–बागबाहरा स्थित प्रसिद्ध उड़ीसा शक्ति पीठ श्री चंडी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र पर्व 2026 का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन मां चंडी माता के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मंदिर में ज्योति प्रज्वलित कर सकते हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा मनोकामना ज्योति की व्यवस्था ₹801/- में की गई है, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग का उपयोग किया जा सकता है। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे एवं संध्या 7:30 बजे माता जी की आरती होगी। 19 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्र महोत्सव में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। https://chandimata.in/booking
और पढ़ें

तकनीक ने चाहे जितनी दूरियां घटाई हों, लेकिन आस्था की डोर हमेशा ही मनुष्य को उसके मूल से जोड़े रखती है : खन्ना
बागबाहरा के घुंचापाली मां चंडी मंदिर में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। 8021 मनोकामना दीपों ने वातावरण को आलोकित किया। मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा, प्रसाद, पेयजल और ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव को और भव्य बना दिया।
बुधवार को हर भक्त के हाथ में माता का शृंगार सामान देखा गया। मान्यता है कि माता को पंचमी के दिन शृंगार की सामग्री अर्पित करने ससे वह महिलाओं को सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद देती हैं।
नवरात्र पंचमी पर होगा मां का विशेष शृंगार, भजन-कीर्तन और मां के जयकारे से गूंज रहा चंडी धाम।
वेबसाइड लांन्च : बागबाहरा के श्री चंडी माता मंदिर में ज्योति प्रज्ज्वलन बुकिंग समेत डिजीटल सुविधाएं शुरू।